बारातियों से भरी वाहन हुई हादसे का शिकार, आधा दर्जन लोग हुए घायल, चार की हालत गंभीर

Must Read

A vehicle filled with wedding guests met with an accident

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बांगो थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया है। बोलेरो सड़क के बीचों बीच डिवाईडर में जा घुसी, इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में चालक सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ढेलवाडीह से अंबिकापुर बारात में शामिल होने जा रही बोलेरो वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा के पास हादसे की शिकार हो गयी, जिसमें वाहन डिवाइडर में जाकर फंस गयी। घटना के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। राहगीरों की मदद से सभी बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Latest News

श्रीमती प्रीति स्वर्णकार बनी राष्ट्रीय स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन से छत्तीसगढ़ राज्य की महिला प्रदेश अध्यक्ष

स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन ने अपना राष्ट्रीय अधिवेशन "होटल द निकुंज" दिल्ली में आयोजित किया। इस आयोजन में देश के...

More Articles Like This