चांपा में मूर्ति स्थापना और भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ दिखेगी 51 शक्तिपीठ की अलौकिक झलक, अग्रवाल सेवा समिति ने की पत्रकारवार्ता

Must Read

चांपा में मूर्ति स्थापना और भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ दिखेगी 51 शक्तिपीठ की अलौकिक झलक, अग्रवाल सेवा समिति ने की पत्रकारवार्ता

जांजगीर-चांपा। इस बार कोरबा रोड चांपा में नवरात्रि की भव्यता देखते ही बनेगी। अग्रवाल सेवा समिति कोरबा रोड चांपा द्वारा शहर के कोरबा रोड में नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की आकृति में पंडाल तैयार कराया जा रहा है। कोलकाता के कारीगरों की टीम पंडाल बनाने का काम कर रही है।

PM Modi’s Bastar visit : छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी का जातिगत जनगणना पर बड़ा बयान, देखें वीडियो

कोरबा रोड स्थित पंडाल में अग्रवाल सेवा समिति चांपा के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार नवरात्रि बहुत ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। समिति के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि मां दुर्गा की प्रमुख प्रतिमा 24 फीट की होगी तो वहीं अन्य आठ रूपों की प्रतिमा भी समकक्ष ही होगी। करीब 70 फीट चौड़ा और 24 फीट लंबे स्टेज में माता के नौ रूपों की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि को आकर्षक बनाने के लिए देश के 51 शक्तिपीठों की जीवंत झांकियां मेरठ के सिद्धहस्त कारीगर बनाएंगे। उन्होंने बताया कि सर्वजन हिताए सर्वजन सुखाए की भावना लिए होमात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं नवरात्रि दुर्गा पूजा मथुरा से आए आचार्य पंडित हरप्रसाद शास्त्री के सानिध्य में पंडित करेंगे।

पेट्रोल पंप में गुंडागर्दी, कार सवार युवकों ने तीन कर्मचारियों को बुरी तरह से पीटा….

इसके अलावा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा पर्व के दौरान प्रतिदिन ब्राह्मणों का समूह करेगा। मां दुर्गा के नौ रूपों को आकार देने का काम कोलकाता के कारीगर कर रहे हैं। साथ ही डांडिया और गरबा का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग के लिए यहां विशेष सुविधा रहेगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन की अनुमति मिलने पर प्रतिमा का विसर्जन भी धूमधाम से किया जाएगा।

चलती बाईक में निकला कोबरा, फिर चढ़ने लगा पैर पर, बाइक से कूदा…

नेपाल के पशुपतिनाथ की आकृति में बन रहे पंडाल में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा रोज मथुरा से आए पंडितों की टीम शास्त्रों के अनुसार करेगी। वहीं वेदोनुरूप अत्यंत सुंदर यज्ञशाला का निर्माण भी किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन मातारानी की संगीतमय महाआरती होगी, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं के मन में निश्चित सकारात्मक उर्जा का संचार होगा।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This