दोस्‍तों के साथ पिकनिक मनाने गई छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

दोस्‍तों के साथ पिकनिक मनाने गई छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदौली: यूपी के चंदौली जिले से ऐसी खबर आई है जिसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। यहां गहिला बाबा पिकनिक स्‍पॉट पर अपने प्रेमी के साथ घूमने आई लड़की के साथ कुछ लोगों ने जंगल में सामूहिक दुष्‍कर्म किया। इस दौरान उसके प्रेमी को पेड़ में बांध दिया और उसके सामने प्रेमिका को हवस का शिकार बनाया। इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आसपास के इलाके में रहने वाले लोग शोहदों की करतूत सुनकर लोग भयग्रस्‍त हो गए।

चंदौली में रहने वाली एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ पिकनिक मनाने के लिए गहिला बाबा पिकनिक स्‍पॉट गई थी। किशोरी का आरोप है कि वहां अकेला पाकर चार युवकों ने उन्‍हें रोका। प्रेमी को पेड़ में बांध दिया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। इसके बाद आरोपी जंगल से भाग निकले। लड़की को जब होश आया तो उसने किसी तरह पेड़ से बंधे प्रेमी को मुक्‍त किया और घर पहुंची। घर पहुंचकर रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। सदमे में आए परिवार के लोग तत्‍काल पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने घटना स्‍थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। तीन आरोपियों की पहचान हुई है जबकि एक अज्ञात है। इनमें से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहचान के बाद अभिषेक, शिवम् और सुनील निवासी गांव जय मोहिनी को नामज़द किया गया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के आधार पर बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश डाली जा रही है। चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दावा किया है कि जल्‍द ही सभी आरोपी जेल में होंगे।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This