बिहार से सामने आया चौकाने वाला रुझान
लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान के बाद आज पूरे देश की निगाहे इसके परिणाम में टिकी हुई है। आज सुबह 8 बजे से ही देश के विभिन्न मतगणना केंद्रों में भारी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई है। कुछ ही घंटे बाद साफ हो जाएगी कि देश में किसकी सरकार बन रही है। लेकिन फाइनल रिजल्ट से पहले बिहार की 40 सीटों पर रुझान आना शुरु हो गया है। शुरुआती रुझानों में आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर लगातार दबदबा बनाई हुई है। वहीं सारण लोकसभा सीट से लालू की बेटी रोहिणी आचार्या पीछे चल रही हैं। इसके अलावा भाजपा, जदयू, लोजपा को सीमांचल, कोसी, पूर्वी बिहार में शुरुआती बढ़त मिली है। यहां सभी 11 सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 2019 के चुनाव में एनडीए को 11 में 10 सीटें मिली थीं। तब मुस्लिम बहुल किशनगंज इकलौती सीट थी, जहां एनडीए को हार मिली थी। इस सीट से जदयू के मोजाहिद आलम आगे चल रहे हैं।
किशनगंज सीट से जदयू के मुजाहिद आलम 21378 मतों से कांग्रेस के मोहम्मद जावेद से आगे। जदयू को 82812, कांग्रेस को 61434 और ओवैसी की पार्टी को 51715 मत मिले। 2019 में कांग्रेस को जीत मिली थी। वहीं बात करें अररिया लोकसभा सीट की तो यहां तीन राउंड की गिनती हो चुकी है। जिसमें भाजपा के प्रदीप सिंह 14515 मत से आगे हैं। यहां पहले दो राउंड में भाजपा आगे रही थी। तीसरे राउंड में राजद को बढ़त मिली है। ओवरआल भाजपा आगे है। 2019 में भाजपा को जीत मिली थी।
देखें बिहार की 40 लोकसभा सीटों का रुझान
लोकसभा सीट आगे पीछे
औरंगाबाद अभय कुमार सिन्हा (RJD) सुशील सिंह(BJP)
गया जीतन राम मांझी (भाजपा) कुमार सरवजीत (कांग्रेस)
नवादा विवेक ठाकुर ( बीजेपी ) सरवन कुमार (आरजेडी)
जमुई अरुण भारती (LJPR) अर्चना रविदास (राजद)
किशनगंज मुजाहिद आलम (JDU) मोहमद्द जावेद (कॉंग्रेस)
कटिहार दुलाल चंद गोस्वामी (JDU) तारिक अनवर (कांग्रेस)
पूर्णिया संतोष कुशवाहा (JDU) पप्पू यादव (निर्दलीय)
भागलपुर अजय मंडल (JDU) अजीत शर्मा (कांग्रेस)
बांका गिरिधारी यादव (JDU) जय प्रकाश नारायण यादव (RJD)
झंझारपुर रामप्रीत मंडल (JDU) समीर कुमार महासेठ (VIP)
सुपौल दिलेश्वर कमेत(JDU) चंद्रहास चौपाल (RJD)
अररिया प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा) शाहनवाज़ (आरजेडी)
मधेपुरा दिनेश चन्द्र यादव (JDU) कुमार चंद्रदीप (RJD)
खगड़िया राजेश वर्मा ( LJP) संजय कुमार (CPI- एम)
दरभंगा गोपाल जी ठाकुर (भाजपा) ललित कुमार यादव (राजद)
उजियारपुर आलोक कुमार मेहता (RJD) नित्यानन्द राय (बीजेपी )
समस्तीपुर शांभवी (JDU) सन्नी हजारी (काँग्रेस )
बेगूसराय अवधेश कुमार रॉय (सीपीआई ) गिरिराज सिंह (बीजेपी)
मुंगेर ललन सिंह ( JDU) कुमारी अनीता RJD)
सीतामढ़ी अर्जुन राय (RJD) देवेश चन्द्र ठाकुर (JDU)
मधुबनी अशोक कुमार यादव (भाजपा) अली अशरफ फातमी (आरजेडी)
मुजफ्फरपुर राज भूषण चौधरी (BJP) अजय निषाद (काँग्रेस)
सारण राजीव प्रताप रुड़ी (BJP) रोहिणी आचार्या (RJD)
हाजीपुर चिराग पासवान ( LJP) शिव चन्द्र राम (RJD)
वाल्मीकिनगर सुनील कुमार ( JDU) दीपक यादव ( RJD)
पश्चिमी चंपारण संजय जयसवाल (भाजपा) मदन मोहन तिवारी (कांग्रेस)
पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह ( बीजेपी ) राजेश कुमार (vip)
शिवहर लवली आनंद (JDU) ऋतु जयसवाल (राजद)
वैशाली वीणा देवी (LJP) विजय कुमार शुक्ल (RJD )
गोपालगंज आलोक कुमार सुमन (JDU) चंचल पासवान (vip)
सीवान विजय लक्ष्मी देवी (JDU) हीना शहाब (निर्दलीय)
महाराजगंज जनार्दन सिगरीवाल (भाजपा) आकाश कुमार सिंह (काँग्रेस )
नालंदा कौशलेन्द्र कुमार (JDU) संदीप सौरव (CPI – ML)
पटना साहिब रवि शंकर प्रसाद (भाजपा) अंशुल अविजित (कांग्रेस)
पाटलिपुत्र मीसा भारती (RJD) राम कृपाल यादव (BJP)
आरा सुदामा प्रसाद (CPI – ML) आरके सिंह(भाजपा)
बक्सर मिथिलेश तिवारी ( बीजेपी) सुधाकर सिंह ( RJD)
सासाराम मनोज कुमार (कॉंग्रेस) शिवेश कुमार (भाजपा)
काराकाट राजा राम सिंह (सीपीआई – ML) उपेंद्र कुशवाहा (RLM)
जहानाबाद सुरेन्द्र यादव ( RJD) चंदेश्वर प्रसाद ( JDU)