IED बम के साथ एक नक्सली ने किया सरेंडर, कई बड़ी वारदातों में रह चुका है शामिल

Must Read

A Naxalite surrenders with IED bomb, has been involved in many major incidents

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल क्षेत्र नारायणपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाला नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सक्रीय सदस्य ने नारायणपुर पुलिस के सामने सरेंडर किया है। नक्सली जब सरेंडर करने पहुंचा तो उसके पास पांच किलो का IED बम भी था। पुलिस ने नक्सली को अपने कब्जे में लिया और नक्सली के पास मौजूद IED बम को निष्क्रिय कर दिया। बता दें कि सरेंडर करने वाला नक्सली नारायणपुर में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुका है।

Latest News

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की CBI की लिमिट

छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने CBI की सीमाएं भी तय कर दी हैं। इसके तहत CBI अब प्रदेश में...

More Articles Like This