नाबालिक ने तीन साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Must Read

नाबालिक ने तीन साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बिलासपुर- 15 साल के नाबालिक लड़के ने तीन साल की मासूम बच्ची को टॉयलेट में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टॉयलेट में ही छिपा रहा, जिसे लोगों ने बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भी मामले को साधारण मारपीट का करते हुए रिपोर्ट लिखने से इनकार कर रही थी, लेकिन बच्चों के वृद्ध घोषित हो जाने के बाद परिजन एवं पड़ोसियों ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने की है। मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र का एक युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सिरगिट्टी में किराए का मकान लेकर रहता है, रविवार को वह कम से बाहर गया था उसकी पत्नी वह बच्चे घर पर ही थी। शाम शाम करीब 4:00 बजे 3 साल की बच्ची घर के बाहर खेलते खेलते अचानक गायब हो गई, बहुत देर तक मन को नजर नहीं आने पर वह ढूंढने निकली। पता नहीं चलने पर महिला ने पड़ोसियों से मदद मांगी।

तभी एक पड़ोसी ने बताया कि उसके मकान मालिक का 15 साल का लड़का अपने टॉयलेट में घुसा है और बाहर नहीं निकल रहा है। आशंका से ग्रस्त महिला ने पड़ोसी की मदद से लड़के को बाहर निकालने के लिए कहा। बहुत देर तक दरवाजा खटखटाना पर लड़का बाहर आया और अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। टॉयलेट के अंदर मासूम अचेत पड़ी थी। जब उसकी मां ने उसे गोद में उठाया तब बच्चे के गुप्तांग से खून निकला हुआ था और उसके गाल पर दांत से काटने का बड़ा निशान था। लोगों को मामला समझते देर ना लगी।

महिला पड़ोसियों की मदद से उसे तीसरा के एक निजी अस्पताल लेकर गई जहां उसे सिम्स ले जाने को कहा गया। सिम्स के डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया और सब को मर्करी में रखवा दिया गया। घटना के बाद परिजन सीधे थाने पहुंचे। पड़ोसियों के शोर मचाने पर पुलिस ने आखिरकार फिर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This