IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद
बीजापुर जिले में IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। सुरक्षाबल सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ये घटना घटी है। इस घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स कैंप एटेपाल और CAF कैंप तिमेनार के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी वजह से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तिमेनार कैंप से जवानों की टुकड़ी सोमवार सुबह करीब 8बजे के आस-पास निकली थी। बताया जा रहा है कि जवान अभी एटेपाल कैंप से 1 किमी दूर पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क से लगी टेकरी में IED ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में 19वी वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के APC विजय यादव(सहायक प्लाटून कमांडर) आ गए।