A DRG soldier got hit by IED
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुरधा गांव के करीब आईईडी की चपेट में आने से आरक्षक सन्नू हेमला घायल हो गया है।
उन्होंने बताया कि डीआरजी का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। अभियान के बाद वापस लौटते समय हेमला आईईडी के संपर्क में आ गया। अधिकारियों ने बताया कि आईईडी धमाके की चपेट में आए आरक्षक को मामूली चोटें आई है।