A constable posted at the police station raped a woman…
रायगढ़ से लगे सक्ती जिले में भूपदेवपुर थाना में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। आरोपी आरक्षक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सक्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि भूपदेवपुर थाना में पदस्थ आरक्षक मनोज यादव से उसकी पहचान थी। उसने शादी करने का वादा कर 5 जून 2019 से लगातार दैहिक शोषण करता रहा।
पीड़िता ने बताया कि वह 5 साल से सक्ती थाना क्षेत्र के गांव में रहती है। तब बीरभांठा मालखरौदा निवासी मनोज यादव से उसकी पहचान हुई थी। दोनों ने एक दूसरे का नंबर लिया और बातचीत आगे बढ़ी। आरक्षक मनोज शादी करने का वादा कर लगातार संबंध बनाता रहा। जब शादी करने के लिए कहा तो पीछे हट गया। आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।