सारंगढ़ के भारत माता चौक में चक्काजाम करने वाले भाजपा नेताओ पर सारंगढ़ थाना में मामला दर्ज

Must Read

सारंगढ़ के भारत माता चौक में चक्काजाम करने वाले भाजपा नेताओ पर सारंगढ़ थाना में मामला दर्ज

ज़िला महामंत्री अजय गोपाल, प्रदेशमंत्री हरिनाथ खुंटे, पार्षदगण सत्येंद्र बारगाह, ज़िला मीडिया प्रमुख मयूरेश केशरवानी, मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी एवं अन्य पर मामला दर्ज

सारंगढ़- भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का आरोप था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के शह पर नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में सारंगढ़ भारत माता चौक पर चक्का जाम 17/02/2023 किया गया था । जिसको लेकर सारंगढ़ पुलिस ने भाजपा नेता अजय गोपाल, अमित तिवारी , सत्येंद्र बरगाह, मयुरेश केशरवानी, हरिनाथ खूंटे के ऊपर धारा 147-IPC,341-IPC के तहत सारंगढ़ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया है।

आंदोलन से डरी कांग्रेस सरकार, हम जेल जाने को तैयार है – हरिनाथ खुंटे

छत्तीसगढ़ में तानाशाही ढंग से सरकार चलाना चाहती है कांग्रेस पार्टी लेकिन भारतीय जनता पार्टी इस निकम्मी सरकार को प्रत्येक मोर्चे पर विफल करने की टानी है, प्रदेश के जनता का पैसा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में लूटाने वाले भूपेश बघेल को प्रदेश के शांतिपूर्ण वातावरण को ख़राब करने नही देंगे यह कहना है भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा प्रदेशमंत्री हरिनाथ खुंटे का, जिन्होंने चक्काजाम आंदोलन पर एफ़॰आई॰आर किए जाने पर जेल तक जाने की बात कही है। श्रीखुंटे ने कहा की चुनावी वर्ष में कांग्रेस की सरकार सत्ता अपने हाथ से जाते देख बौखला गयी है, बस्तर के भाजपा की हत्या और अब लोकतांत्रिक तरीक़ा से आंदोलन कर रहे भाजपा नेताओ पर मामला दर्ज कर डराने का प्रयास किया जा रहा है किंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार को यह अंदाज़ा नही है कि भाजपा कार्यकर्ता जेल जाने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा की भूपेश बघेल से राज्य की स्थिति सम्हल नही रहा है लोकतंत्र का हत्या कर भय और आतंक का तंत्र स्थापित करना चाहते है, प्रदेश की जनता ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और राज्य में पुनः भाजपा का सरकार बनेगा।

बता दे की सारंगढ़ विधानसभा में हरिनाथ खुंटे को एक आक्रामक छवि के नेता के रूप में देखा जाता है, वे हमेशा विपक्ष पर मुखर रहे है इसलिए भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में हरिनाथ खुंटे ख़ासा लोकप्रिय है। ज्ञात हो कि चक्काजाम आंदोलन में भी भाजपा युवा नेता का सक्रिय भूमिका रहा है। बहरहाल प्रदेश सरकार ने भाजपा नेताओ पर मामला दर्ज तो कर लिया है किंतु भाजपा नेताओ का ऊर्जा इससे कम होता नज़र नही आ रहा है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This