यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,30 लोग हुए घायल

Must Read

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी,30 लोग हुए घायल

हरियाणा – पिंजौर के गांव नोलटा के पास ओवरलोडिंग के कारण सिटी बस पलट गई। बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। खराब सड़क के कारण ड्राइवर के बस से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है।

पंचकूला के पास पिंजौर के नोलटा गांव के पास सोमवार सुबह रोडवेज की बस पलट गई। बस में क्षमता से कहीं ज्यादा करीब 100 लोग सवार थे जिसमें से अधिकतर स्कूलों के बच्चे थे। हादसे का कारण ओवरलोडिंग और खराब सड़क बताया जा रहा है।

हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पहले पिंजौर के सरकारी अस्पताल भेजा गया, करीब 20 लोगों को सेक्टर छह नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। एक महिला की हालत गंभीर है।

हादसे में बस के कंडक्टर को भी चोट आई है। लोगों के अनुसार, बस में क्षमता से अधिक लोग भरे थे। इसी के चलते चालक खराब सड़क पर बस से नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This