प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच एक बड़ा अपडेट

Must Read

प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच एक बड़ा अपडेट

मध्यप्रदेश की सियासत में पिछले दो दिन से घमासान मचा हुआ है। ऐसा इसलिए क्यों कि पूर्व सीएम कमलनाथ और नकुलनाथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का मन बना चुके हैं। दोनों नेता देश की राजधानी दिल्ली पहुंच चुके हैं और कहा जा रहा है कि आज ही दोनों भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि कमलनाथ के साथ करीब 10 विधायक और कई नेता भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। लेकिन दूसरी ओर कई ऐसे संकेत भी मिल रहे हैं जो ये बता रहे हैं कि कमलनाथ ने लगभग भाजपा ज्वॉइन करने की पूरी तैयारी कर ली है।

प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच एक बड़ा अपडेट आया है। जी हां कमलनाथ के आवास में जय श्री राम का झंडा लगाया गया है। वहीं, खबर ये भी है कि कमलनाथ के आवास में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में एक बार फिर कयास लगाया जा रहा है कि कमलनाथ ने तय कर लिया है कि अब कांग्रेस से कोई नाता नहीं है और वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि अभी तक कमलनाथ और नकुलनाथ ने अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Latest News

मध्य प्रदेश में रची गई बड़ी साजिश, आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर

नेपानगर: मध्य प्रदेश के नेपानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना की स्पेशल...

More Articles Like This