Sunday, February 15, 2026

_उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लालबाग के ऐतिहासिक मैदान में किया ध्वजारोहण,ली परेड की सलामी, हल्बी बोली में की भाषण की शुरुआत।

Must Read

76 वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक लाल बाग मैदान में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
इस मौके पर उन्होंने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।उन्होंने स्थानीय बोली हल्बी में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि आज का दिन हम सबके लिए अत्यंत गौरवशाली है। आज हम देश के गणतंत्र का उत्सव मना रहे हैं। इसके पीछे उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का बलिदान है, जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाई, उन संविधान निर्माताओं का योगदान है, जिन्होंने इस संविधान के माध्यम से भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। उन विभूतियों का योगदान है, जो संविधान की रक्षा के लिए हमेशा डटे रहे तथा संविधान के मूल्यों पर चलकर अंत्योदय का कल्याण करते रहे। नक्सलवाद से लड़ते हुए देश की एकता और अखण्डता के लिए अनेक जवानों ने अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, ताकि हम सुरक्षित रह सकें और समाज में शांति स्थापित हो सके। इन जवानों की शहादत को मैं शत्-शत् नमन करता हूं। इस दौरान शहिदों के परिजनों का सम्मान, शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों अधिकारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया गया एवं विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अपनी झांकियों का प्रदर्शन तथा स्कूली बच्चों द्वारा व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। लालबाग परेड मैदान में कार्यक्रम देखने बड़ी संख्या में नगरवासी और स्कूली बच्चे लालबाग मैदान पहुंचे थे।

 

    Latest News

    रायपुर में सट्टा बाज़ार का ‘क्लीन बोल्ड’ टी20 वर्ल्ड कप (IND vs PAK) से पहले सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 50 लाख कैश समेत 4...

    रायपुर, छत्तीसगढ़ | टी20 वर्ल्ड कप में आज होने वाले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले रायपुर पुलिस ने...

    More Articles Like This