भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 2 घायल

Must Read

भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 2 घायल

हरियाणा में सड़क हादसे रुक नहीं रहे। सुबह झज्जर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। सभी पीड़ित कार सवार ही हैं।

हादसे में ट्रक का चालक सुरक्षित बताया जाता है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इधर सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि, यह हादसा झज्जर में KMP हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हुआ है। ट्रक के साथ जिस कार की टक्कर हुई है। वह गुजरात नंबर की बताई जा रही है। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिनमें तीन लोगों की हादसे में जान चली गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को आसपास से गुजर रहे लोगों ने दी थी।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया है। जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए गए हैं। किसी की भी अभी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों की हालत में सुधार होने के बाद पुलिस उनसे पूछताक्ष करेगी। वहीं पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This