राम मंदिर के लिए बना 400 किलो का ताला, 4 फीट लंबी है चाबी

Must Read

राम मंदिर के लिए बना 400 किलो का ताला, 4 फीट लंबी है चाबी

उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ में एक बुजुर्ग कारीगर ने 400 किलो का ताला बनाया है। दावा किया जा रहा है कि ये हाथ से बना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा ताला है, जिसकी चाबी 4 फीट लंबी है। खास बात ये भी है कि इसे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए बनाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कारीगर का नाम सत्य प्रकाश शर्मा है। वे हाथों से ताले बनाने के लिए मशहूर हैं। उम्मीद की जा रही है कि राम मंदिर जनवरी 2024 से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। उन्होंने बताया कि वे इस साल के आखिर तक राम मंदिर के अधिकारियों को ताला सौंप देंगे। इस ताले को 2023 की शुरुआत में अलीगढ़ में होने वाली वार्षिक प्रदर्शनी में भी दिखाया गया था। उसके बाद सत्य प्रकाश शर्मा ने इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि वे इसे बिलकुल ठीक बनाना चाहते थे। वे नहीं चाहते थे कि इसमें कोई भी गलती रह जाए।

सत्य प्रकाश शर्मा ने इसे ‘लेबर ऑफ लव’ बताया। मतलब, ऐसा मुश्किल काम जिसे करने पर आनंद मिले। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी रुकमणी ने भी इस ताले को बनाने में उनकी मदद की है। उन्होंने आगे कहा, पहले हमने 6 फीट लंबा और 3 फीट चौड़ा ताला बनाया था। फिर कुछ लोगों ने सलाह दी कि हम और बड़ा ताला बनाएं। इसके बाद हमने इस 400 किलो के ताले को तैयार किया।

शर्मा ने बताया कि इसे बनाने में उन्हें 2 लाख रुपये का खर्च आया. उन्होंने खुशी-खुशी अपने जीवनभर की कमाई इस सपने को पूरा करने में लगा दी। उन्होंने कहा, “मैं सालों से ताला बनाने के व्यापार में हूं।मैंने राम मंदिर के लिए एक बहुत बड़ा ताला बनाने के बारे में सोचा। हमारा शहर ताला बनाने के लिए मशहूर है लेकिन किसी ने भी पहले ऐसा कुछ नहीं किया था।”

Latest News

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा शो, पांच घंटे पहले से जुटने लगे लोग; 10 Points में जानिए कार्यक्रम की सभी खास बातें

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे का आज दूसरा दिन है। राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय...

More Articles Like This