सुपरमून – भारत के लोग महीने के अंत में भी देखेंगे दुर्लभ सुपरमून…

Must Read

सुपरमून – भारत के लोग महीने के अंत में भी देखेंगे दुर्लभ सुपरमून…

कोलकाता – भारत के लोग दुनिया के अन्य लोगों के साथ इस महीने में पहले दुर्लभ ‘सुपरमून’ के गवाह बने। इस महीने दो बार ‘सुपरमून’ की घटना देखने को मिलेगी। एम.पी. बिड़ला तारामंडल के पूर्व निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने यह जानकारी दी। घटना के बारे में बताते हुए खगोल वैज्ञानिक दुआरी ने कहा कि चंद्रमा 27.3 दिनों में एक बार दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। परिणामस्वरूप, अपनी कक्षा में किसी बिंदु पर यह पृथ्वी से सबसे दूर होगा। दूर के बिंदु को ‘अपोजी’ कहा जाता है और किसी अन्य समय में पृथ्वी के सबसे निकट होने की स्थिति को ‘पेरिगी’ कहा जाता है।

‘जब ‘पेरिगी’ के समय चांद धरती के सबसे निकट होता है तब उस पूर्णिमा को ‘सुपरमून’ कहते हैं क्योंकि उसका आकार सामान्य से बड़ा दिखता है।’ उन्होंने कहा कि आखिरी बार एक ही महीने में दो सुपरमून 2018 में देखे गए थे और ऐसी अगली घटना 2037 में देखी जाएगी। सुपरमून दोबारा इस महीने के अंत में 30 अगस्त को दिखाई देगा। दुआरी ने कहा कि पिछली बार अगस्त 2018 में सुपरमून की खगोलीय घटना देखने को मिली थी और इस तरह की अगली आकाशीय घटना 2037 में देखने को मिलेगी।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This