सौतेली मां और भाई की तलवार से वार कर बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

Stepmother and brother brutally killed by sword, accused arrested

रायपुर जिले के सरोरा इलाके में युवक ने अपनी सौतेली मां और भाई की तलवार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। वहीं हमले में सौतेली बहन भी गंभीर रूप से घायल है। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच घटना घटी। आरोपी राजकुमार साहू की अपनी सौतेली मां और भाई-बहनों के बीच नहीं बनती थी और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे, तब सौतेली मां हेमिन साहू ने राजकुमार(25) से कुछ काम करने को कहा। इस पर आरोपी गुस्सा हो गया और आक्रोशित होकर तलवार से मां हेमिन साहू(45) और सौतेले भाई रोहन साहू(16) पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में सौतेली मां हेमिन और रोहन साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार ने अपनी सौतेली बहन पर भी तलवार से हमला कर दिया, जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डबल मर्डर की खबर सुनकर मौके पर पुलिस पहुंची और तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This