सायकल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

Must Read

सायकल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

मतदाता सूची का हुआ प्रारंभिक प्रकाशन

कोरबा – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के अवसर पर आज जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली का आयोजन किया गया। जिला नोडल स्वीप एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  विश्वदीप, निगमायुक्त  प्रतिष्ठा ममगाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा, अपर कलेक्टर  प्रदीप साहू, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  मनोज खांडे, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूली छात्र छात्राओं ने रैली में शामिल होकर नगरवासियों को मतदाता जागरूकता हेतु प्रोत्साहित किया। एसडीएम कोरबा  सीमा पात्रे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली शहर जिला कार्यालय से निकलकर शहर के कोसाबाड़ी, सुभाष चौक घंटा घर जैसे मुख्य मार्गो से होते हुए मिनी माता गर्ल्स महाविद्यालय में समाप्त हुई। जहाँ उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी व छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This