41 वर्ष की सेवा पश्चात प्रधान पाठक सुनील सिंह हुए सेवानिवृत

Must Read

41 वर्ष की सेवा पश्चात प्रधान पाठक सुनील सिंह हुए सेवानिवृत

-कलेक्टर ने दी बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना की

सूरजपुर- गंगापुर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक  सुनील कुमार सिंह के सेवानिवृत होने पर कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, सुनिल कुमार सिंह 41 साल की सेवा के बाद आज सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने माध्यमिक शाला लहपटरा, लखनपुर, बिशुनपुर और अंबिकापुर के साथ दूसरे स्कूल में अपनी सेवाएं दी है। वर्ष 2009 में प्रधानपाठक के पद पर माध्यमिक शाला अनुजनगर में पदस्थ थे। वर्ष 2012 से संकुल प्रभारी अनुजनगर एवं वर्तमान में संकुल प्राचार्य गंगापुर सूरजपुर में सेवारत थे।सुनील कुमार सिंह को जिला स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें जिला स्तरीय अन्य पुरस्कारों से भी पूर्व में नवाजा गया था।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This