अंधविश्वास ने ले ली पत्नी की जान, पति की हालत गंभीर

Must Read

अंधविश्वास ने ले ली पत्नी की जान, पति की हालत गंभीर

कोरबा जिला में तांत्रिक के चक्कर में एक दंपति की जान पर बन आयी। घटना में पत्नी की जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी, वही पति जिंदगी और मौत से जूझ रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि बच्चें की चाह में दंपति तांत्रिक के झांसे में आ गये थे। तांत्रिक द्वारा दिये गये जड़ी-बूटी का सेवन करते ही दंपति की हालत घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बिगड़ने लगी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया, वही पति की हालत गंभीर बनी हुई हैं।

जानकारी के मुताबिक उरगा थाना के बरबसपुर में रामाधार पटेल का परिवार निवास करता हैं। रामाधार पटेल की तीन साल पहले सुनीता पटेल से शादी हुई थी। नवदंपति को विवाह के तीन साल बाद भी संतान नही हो पा रहा था। दंपति ने संतान प्राप्ति के लिए पहले तो उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिससे हताश होकर नवदंपती ने झाड़-फूंक का सहारा लेना बेहतर समझा। बताया जा रहा हैं कि सुनीता की बड़ी बहन सीतामढ़ी में रहती है। जिसकी तबियत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। शनिवार की सुबह रामाधार और उसकी पत्नी सीतामढ़ी में रहने वाली सुनीता की बहन के घर जाने के नाम पर निकले थे।

यहां से रामाधार अपने ससुर फुल सिंह और पत्नी सुनीता के साथ दर्री स्थित तांत्रिक के घर चला गया। तांत्रिक करीब एक घंटे तक झाड़-फूक करने के बाद जड़ी बुटी खाने के लिए दिया गया। जड़ी बुटी के सेवन करने के बाद दंपति वापस घर लौटने के लिए रवाना हो गये। लेकिन रास्ते में ही सुनीता की हालत बिगड़ने लगी। वहीं उसके पति रामाधार को भी उल्टी शुरू हो गयी। रास्ते में ही दंपति के अचानक तबियत बिगड़ने पर दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान नवविवाहिता ने दम तोड़ दिया, वही उसके पति की हालत नाजुक बनी हुई हैं। मामला नवविवाहिता की मौत से जुड़े होने के कारण कार्यपालिक दंडाधिकारी को अवगत कराया गया। पुलिस ने कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This