कचरा उठाने वाली 11 महिलाएं रातों रात बनीं करोड़पति…

Must Read

कचरा उठाने वाली 11 महिलाएं रातों रात बनीं करोड़पति…

केरल में प्लास्टिक कचरा बीनने वाली महिलाओं की रातों रात किस्मत ही बदल गई। स्थानीय नगर पालिका की प्लास्टिक कचरा बीनने वाली यूनिट में काम कर रही 11 महिला कामगारों ने ये सपने में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो करोड़पति बन जाएंगी। दरअसल उन सब ने मिलकर एक लाटरी का टिकट खरीदा था, लेकिन छोटी सी रकम ने उन्हें 10 करोड़ रूपये का जैकपॉट दे दिया। इन 11 महिलाओं ने कुल 250 रूपये देकर लाटरी का टिकट खरीदा था। जब यह खबर आई तो उस समय ये 11 महिलाएं अपने नगरपालिका गोदाम में घरों से एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को अलग कर रही थीं।

केरल लॉटरी विभाग ने ऐलान किया कि महिलाओं द्वारा पैसे इकट्ठा करने के बाद खरीदे गए टिकट पर उन्हें मानसून बंपर के तौर पर 10 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इन महिलाओं के आर्थिक हालात ऐसे नहीं थे कि उनमें से कोई अकेले ही 250 रूपये की लाटरी का टिकट खरीद सके, इसलिए सब महिलाओं ने मिलकर टिकट खरीदा। लॉटरी विजेताओं से मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग नगर निगम गोदाम परिसर में उमड़ पड़े। विजेताओं में से एक महिला राधा ने कहा ”जब हमें पता चला कि हमने जैकपॉट हासिल कर लिया है तो हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि, हम सभी जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं और यह रकम कुछ हद तक हमारी परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होगी।

परप्पनंगडी नगर पालिका द्वारा शुरू की गई हरित पहल- हरित कर्म सेना के तहत काम करने वाली इन महिलाओं को उनके काम के अनुसार 7,500 रुपये से 14,000 रुपये के बीच वेतन मिलता है। नगर पालिका में हरित कर्म सेना की अध्यक्ष शीजा ने कहा कि किस्मत ने इन लोगों पर कृपा की है। उन्होंने कहा कि सभी पुरस्कार विजेता बहुत मेहनती हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने को बताया कि इनमें से कई लोगों को कर्ज चुकाना है, बेटियों की शादी करनी है या अपने परिवारजनों के इलाज का खर्च उठाना है। उन्होंने कहा कि वे सब बहुत ही साधारण घरों में रहती हैं और जीवन में कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रही हैं, लेकिन अब लॉटरी उनके दिन बदल देगी।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This