गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए बन रही है आर्थिक विकास की सेतु

Must Read

गोधन न्याय योजना ग्रामीणों के लिए बन रही है आर्थिक विकास की सेतु

पशुधन की सेवा कर, प्राप्त राशि से ही बनाया पशु शेड

सूरजपुर- शासन की महत्वाकांक्षी योजना एनजीजीबी, ग्रामीण जनों के लिए आर्थिक विकास का सेतु साबित हो रहा है। ग्राम मदनपुर की निवासी श्रीमती रूपाली हलदार वर्तमान तक गोबर का विक्रय कर 29 हजार 652 रुपए प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि हम मजदूरी करते है इसलिए हमेशा उनके मन में अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का विचार रहता था। तभी शासन की गोधन न्याय योजना ने उन्हें एक अवसर दिया। आज योजना अंतर्गत वो गौठान में प्रतिदिन 70 से 80 किलो गोबर बेच रही हैं। इससे उनकी आर्थिक स्तर में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया क्योंकि पशुधन से ही उनके जीवन में यह बदलाव आया है इसलिए उन्होंने गोधन से प्राप्त राशि, पशु शेड निर्माण में खर्च की ताकि शासन की इस महती योजना से उनकी आवक बनी रहे और उनका परिवार तरक्की करते रहे। आज उनकी गायें छांव में रहती हैं, स्वस्थ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो भविष्य में पशुधन की संख्या में वृद्धि करना चाहती हैं, डेयरी फार्म खोलना चाहती हैं। अब उन्हें गांव में ही सुनहरा भविष्य दिखाई दे रहा है।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This