भाजपा विधायक का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Must Read

भाजपा विधायक का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बिष्णु पद रे का मंगलवार सुबह शहर के एक अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।सोमवार से शुरू हुए विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए रविवार शाम कोलकाता आये थे। लेकिन रविवार रात को सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शहर स्थित अस्पताल ले जाना पड़ा।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी शोक संदेश में लिखा. “मैं अपने सहयोगी और धूपगुड़ी से विधायक के दुःखद और असामयिक निधन के बारे में जानकर बेहद दुःखी हूं। रे को दिल की बीमारी के कारण परसों पीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाजपा बंगाल विधायक दल की ओर से, मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ओम शांति।”

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This