नाव पलटने से महिला की हुई मौत

Must Read

नाव पलटने से महिला की हुई मौत

कोरबा जिलान्तर्गत बांगो बांध के डूबान क्षेत्र में नाव पर सवार होकर मत्स्याखेट के लिये गयी महिला की नाव पलटने से महिला की गहरे पानी में डूबने से हुई मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा हैं की अचानक तेज हवा-तूफ़ान के साथ हुई बारिश के चलते नाव पलट गई जिससे नाव में सवार महिला गहरे पानी में डूब गई। घटना के कुछ घंटे बाद महिला की लाश पानी में तैरते मिली। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है। घटना लेमरू थाना क्षेत्र के कांटाद्वारी की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव में श्याम सिंह 50 वर्ष का परिवार निवास करता है। श्याम सिहं अपनी पत्नी फूलबाई कंवर 45 वर्ष के साथ बांगो बांध के डूबान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वे डूबान क्षेत्र में मत्स्याखेट कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार की दोपहर पति-पत्नी अलग-अलग नाव में सवार होकर मत्स्याखेट के लिए निकले। वे दोनों हसदेव नदी के तिमंगला क्षेत्र तक साथ ही चल रहे थे, इसके बाद एक दूसरे से काफी दूर निकल गए। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा तूफ़ान के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश होते देख श्याम सिंह झोपड़ी की ओर लौट आया, जबकि महिला नही लौटी। बारिश थमने के बाद पड़ोस में ही झोपड़ी बनाकर रहने वाला एक ग्रामीण भी तिमंगला क्षेत्र की ओर गया हुआ था। उसकी नजर पानी में तैर रही साड़ी पर पड़ी। जिसकी जानकारी ग्रामीण ने श्याम सिंह को दी। वे डूबान क्षेत्र में पहुंचे तो फूलबाई की नाव पलटी हुई थी। उसकी साड़ी नाव में फंसी हुई थी। फूलबाई की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना थाना पहुंचकर दी गई।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This