अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

Must Read

अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

हस्तिनापुर के कस्बा उधमसिंह चौक के पास रविवार दोपहर अज्ञात बदमाशों ने दो लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मृतकों की पहचान कराई। मामला कस्बे के थाने से करीब एक किलोमीटर की दूरी का है। सैफपुर कर्मचंदपुर तिराहे पर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार रविवार करीब 4:30 बजे का है, जहां पर पाली निवासी अरविंद उर्फ कालू अपने गांव से सुरेंद्र पुत्र सुरेश की ई रिक्शा में बैठकर हस्तिनापुर आ रहा था। जब हस्तिनापुर मार्ग पर सैफपुर कर्मचंदपुर तिराहे पर पहुंचा तो बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने दोनों पर अंधाधुंध गोली बरसा दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। धड़ाधड़ गोली चलने की आवाज से आसपास सनसनी फैल गई। लोग इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। जैसे-तैसे मामले की सूचना थाना पुलिस को लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं हत्या की सूचना जैसे ही परिवार के लोगों को मिली तो कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस भी मौके पर मौजूद है। डबल मर्डर कि इस घटना से कस्बे के लोग पूरी तरह सहम गए हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This