लालूराम कालोनी विकास समिति पुर्नगठित,निर्मल जैन अध्यक्ष मनोनीत

Must Read

लालूराम कालोनी विकास समिति पुर्नगठित,निर्मल जैन अध्यक्ष मनोनीत

कोरबा। शहर के ट्रान्सपोर्ट नगर स्थित लालूराम कालोनी के सम्पूर्ण विकास ,सामाजिक मुल्यों के संवर्धन सहित व्याप्त समस्याओं के निदान हेतू स्थानीय निवासियों द्वारा एक आवश्यक बैठक कर सर्वसम्मति से कालोनी के विकास हेतू समिति का पुर्नगठन किया गया।

जिसमें अध्यक्ष पद का दायित्व  निर्मल जैन को सौंपा गया। उपाध्यक्ष के रूप में सुरेन्द्र चिड़ीपाल,विजय मालगे,अंकित जैन, सचिव-दीपक गर्ग,सह सचिव-शेखर सोनी,कोषाध्यक्ष- अशोक जायसवाल को मनोनीत कर कार्यकारिणी के रूप में संजय जायसवाल,हैप्पी अग्रवाल,प्रदीप जायसवाल,राहूल मैनी,सुखविंन्दर सिंह,लव नायर,अमित अग्रवाल,दीपक अग्र,अमित गुप्ता का मनोनयन करते हुवे संरक्षक के रूप में  नन्दलाल सोनी,विजय सिंह जैन,साघूराम अग्रवाल,स्वरूप सिंह पनेसर,गोपी नायर,मोहन अग्र, नरेश जैन जी को सर्वसम्मति से मार्गदर्शक के रूप में चयनित किया गया।

मनोनीत अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रसिद्ध कालोनी में आपसी सौहाद्र व सहयोग से सभी का मार्गदर्शन प्राप्त कर कालोनी के सर्वागींण विकास हेतू सदैव तत्पर रहा जावेगा।विभिन्न धार्मिक समाजिक आयोजनों के अतिरिक्त व्याप्त सभी छोटी बड़ी समस्याओं के निराकरण हेतू सभी के सहयोग से हर संभव प्रयास किये जायेगें ।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This