विधायक प्रमोद शर्मा छोड़ेंगे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, इस पार्टी में कर सकते है एंट्री

Must Read

MLA Pramod Sharma will leave Chhattisgarh Janata Congress, can enter this party

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(JCCJ) के विधायक प्रमोद शर्मा अब पार्टी छोडने वाले हैं। वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को मीडिया से चर्चा के दौरान जनता कांग्रेस छोडने की बात खुद विधायक शर्मा ने कही।

प्रमोद शर्मा कहते दिखे -अब जनता कांग्रेस पार्टी छोड़ने का मन है, विधानसभा का सत्र समाप्‍त होते ही पार्टी से इस्‍तीफा दें दूंगा। किस पार्टी में जाएंगे, पूछे जाने पर कह- देखते हैं, हालांकि चर्चा है कि भाजपा की ओर शर्मा का झुकाव है।

प्रमोद कुमार शर्मा बलौदाबाजार सीट से विधायक हैं। 2018 में उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जेसीसीजे) से चुनाव लड़ा था। विधानसभा में कुछ अफसरों से शर्मा ने इस्तीफे के नियमों को लेकर चर्चा की। काफी देर तक दिमाग लगाने के बाद उन्होंने इस्तीफे की बात साफ कह दी।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This