मणिपुर में भड़की हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है, महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के वीडियो ने मचाया हड़कंप

Must Read

मणिपुर में भड़की हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है, महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के वीडियो ने मचाया हड़कंप

मणिपुर में ​भड़की हिंसा कम होने के बचाए और बढ़ता ही जा रहा है। लगातार अलग अलग तरह की घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच बुधवार को दो महिलाओं का निर्वस्त्र कर परेड करने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद माहौल एक बार फिर तनाव पूर्ण हो गया है। इसी बीच कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने “मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष” पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस बीच, सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने नियम 267 के तहत राज्यसभा में बिजनेस नोटिस को निलंबित करते हुए “मणिपुर में परेशान करने वाले घटनाक्रम” पर चर्चा की मांग की।

जानें पूरा मामला

दरअसल, 4 मई का एक वीडियो आज सामने आया है। इसमें एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष के कुछ लोग निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमा रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) के गुरुवार को होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ये वीडियो इस वजह से वायरल किया जा रहा है, ताकि उस समुदाय की दुर्दशा को उजागर किया जा सके।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This