बेहद शर्मनाक घटना : दो महिलाओं को सैकड़ों की भीड़ ने निर्वस्त्र कर गुमाया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Must Read

Two women stripped naked in Manipur, video viral on social media

नई दिल्ली। मणिपुर में हिंसा के बाद बेहद ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आपका भी दिल दहल जाएगा। सैंकड़ों की भीड़ दो महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर घुमाती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोग गुस्से में हैं और प्रशासन से सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। एक आदिवासी संगठन ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं के साथ पास के एक खेत में सामूहिक बलात्कार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम के गुरुवार को होने वाले प्रदर्शन से ठीक एक दिन पहले प्रसारित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि ये वीडियो इस वजह से वायरल किया जा रहा है, ताकि उस समुदाय की दुर्दशा को उजागर किया जा सके।

ITLF के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांगपोकपी जिले में 4 मई का है। इसमें महिलाओं को नग्न अवस्था में दर्शाया गया है। वीडियो में पुरुष पीड़ित महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं पीड़ित महिलाएं बंधक बनी हुई हैं और लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं।

उन्होंने बताया कि अपराधियों ने इस वीडियो को बनाने के बाद वायरल भी कर दिया है। इससे इन निर्दोष महिलाओं द्वारा झेली गई भयावह यातना कई गुना बढ़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जैसे ही यह वीडियो सामने आया राज्य के कई इलाकों में तनाव बड़ गया है। मणिपुर में 3 मई को कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए ‘आदिवासी एकता मार्च’ के दौरान हिंसा भड़की थी। इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

जानकारों का मानना है कि बातचीत से ही इस हिंसा को शांत किया जा सकता है, लेकिन समस्या ये है कि बातचीत को कोई तैयार हो नहीं रहा है। हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके है।

Latest News

मध्य प्रदेश में रची गई बड़ी साजिश, आर्मी की स्पेशल ट्रेन के सामने रखे गए 10 डेटोनेटर

नेपानगर: मध्य प्रदेश के नेपानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सेना की स्पेशल...

More Articles Like This