OMG 2 Movie Song : फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का पहला गाना रिलीज, हंसराज रघुवंशी ने दी अपनी आवाज

Must Read

OMG 2 Movie Song: The first song of the film ‘Oh My God 2’ released

OMG 2 Movie Song : अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ अपने टीजर रिलीज के बाद से ही विवादों से फंस गई है। इस फिल्म का टीजर देखने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। जिस कारण सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर रोक लगा दी है, लेकिन फिर भी फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘ओएमजी 2’ का पहला गाना रिलीज हो गया है। यह एक भक्ति भजन है जिसमें अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं।

अक्षय इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे हैं। ‘ऊंची ऊंची वादी’ नाम के इस गाने को हंसराज रघुवंशी ने गाया है और संगीत डीजेस्ट्रिंग्स ने दिया है। इस गाने को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है “भोले शंकर, #ऊंचीऊंचीवाड़ी अभी रिलीज। OMG2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This