कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ बड़ा हादसा,6 कांवड़ियों की हुई मौत ,15 से ज्यादा लोग घायल

Must Read

कांवड़ यात्रा के दौरान हुआ बड़ा हादसा,6 कांवड़ियों की हुई मौत ,15 से ज्यादा लोग घायल

सावन में कावंड़िए भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में कई बार कांवड़ यात्रा के दौरान कई हादसों की खबर सामने आती है। एक बार फिर ऐसी ही एक हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 कांवड़ियों की मौत हो गई है और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में डीजे की धुन पर कांवड़ियों का जत्था नाचते गाते जा रहा था। इसी दौरान डीजे वाहन ऊपर से जा रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। पूरे वाहन में तेज करंट दौड़ने से पांच कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई जबकि देर रात एक और शिवभक्त ने दम तोड़ दिया। 15 से अधिक घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में चाचा भतीजा भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक कांवड़ लेकर बाबा धाम दर्शन के लिए विशाल, अजय, अभिषेक, मनीष, योगेश, रोहताश, प्रदीप, अनुज, विनीत, सेंसर, महेंद्र, मोहित, प्रिंस, हिमांशु, सूरज और सचिन जा रहे थे। सभी शनिवार को कांवड़ लेकर वापस शिवालय लौट रहे थे तभी ये बड़ा हादसा हो गया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This