कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने की मुलाकात

Must Read

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा फेरबदल किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की जगह दीपक बैज को कुर्सी थमा दी है। अब उन्हें छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दीपक बैज कल दिल्ली से दोपहर दो बजे रायपुर आएंगे।

यहां एयरपोर्ट पर उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। जिसके बाद वे राजीव भवन जाएंगे। वहां कल प्रदेश अध्यक्ष के पद का पदभार ग्रहण करेंगे। कल उनके कार्यक्रमों को लेकर PCC ने जिलाध्यक्षों, विधायकों को सर्कुलर जारी किया। बता दें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मुलाकात की।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This