हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

Must Read

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

देश के कई राज्यों में बारिश से हालात खराब हो चुके हैं। हिमाचल और उत्तराखंड में आने वाले 48 घंटे मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां राज्य में राहत और बचाव का काम तेज़ी से किया जा रहा है। इसके बावजूद हज़ारों पर्यटक बाढ़ में फंसे हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में ब्यास नदी ने जमकर तबाही मचाई। राज्य के डीजीपी ने कहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, कुल्लू से अब तक 13 शवों को निकाला गया है। बाकी फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है। सड़कों को बहाल करने का काम जारी है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी सुरक्षित निकाला गया है, 40 पर्यटक की लिस्ट हमारे पास थी, इससे अधिक भी हो सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश के चंद्रताल में फंसे 300 पर्यटकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दूसरे दिन 12 किलोमीटर की रोड बहाल कर दी गई है। अभी कुल 25 किलोमीटर और दूरी चंद्रताल टैंट कैंप तक शेष बची है। एडीसी राहुल जैन ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण चंद्रताल पर तीन से चार फीट की बर्फ जमी हुई है। वहां पर तापमान में भी भारी गिरावट आई है। वहां का तापमान माइनस 5 के आसपास है। फिर भी लोगों को सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए प्रशासन का अभियान जारी है।

उत्तराखंड में भी लगातार हो रही बारिश के बाद सभी नदी-नाले उफान पर हैं. राज्य के कई इलाके बाढ़ में डूब गए हैं। पिथौरागढ़ के ही धारचूला में बारिश के बाद NHPC के चिरकिला डैम से पानी छोड़ा गया, जिसके बाद पानी की ऊंची-ऊंची लहरें उठती हुई दिखीं।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This