छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस ने सांसद दीपक बैज को बनाया PCC चीफ

Must Read

MP Deepak Baij was made PCC chief : State Congress made MP Deepak Baij PCC chief in Chhattisgarh

रायपुर। सांसद दीपक बैज को छत्‍तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंप दी गई है। बैज को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाए जाने का आदेश देर शाम जारी हुआ। मोहन मरकाम को फिलहाल संगठन में कोई नई जिम्‍मेदारी नहीं दी गई है।

प्रदेश कांग्रेस में नए अध्‍यक्ष की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से चर्चा और कवायद चल रही थी। नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में बैज सबसे आगे चल रहे थे। बैज युवा आदिवासी चेहरा होने के साथ ही मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के भरोसेमंद माने जाते हैं। पिछले महीने दिल्‍ली में राहुल गांधी और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन अड़गे की मौजूदगी में हुई प्रदेश कांग्रेस की बैठक के दौरान भी प्रदेश अध्‍यक्ष बदले जाने की चर्चा जोरों पर थी।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This