50 साल पुराना पुल पानी में बहा ,10 गाड़ियां पार्वती नदी में समाई

Must Read

50 साल पुराना पुल पानी में बहा ,10 गाड़ियां पार्वती नदी में समाई

शिमला। देश में मानसून की एंट्री के बाद कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचा रही है। देश के कई नदियां ऊफान पर है। वहीं हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे से भारी बारिश का दौर जारी है। यहां नदी नाले ऊफान पर है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, यहां मंडी जिले में 50 साल पुराना पुल पानी में बह गया। वहीं पर्यटन नगरी कसौल में पार्किंग से 10 गाड़ियां पार्वती नदी में समा गई। यहां भारी बारिश की वजह से खतरनाक तरीके से चारों ओर से नदी से घिरा हुआ है। किसान भवन, कुल्लू में लगभग 20-21 लोग फंसे हुए हैं। वहीं कसोल में फंसे 25 लोगों को बचाया गया है। छरुडू में व्यास नदी के बीच फंसे 9 में 5 लोगों को रेस्कयू कर लिया गया है। एनडीआरएफ की टीम बचे हुए चार लोगों को बचाने के लिए जुटी हुई है। ग्राउंड रेस्क्यू बहुत मुश्किल है प्रशासन कल सुबह के लिए वायुसेना की मांग कर रहा है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This