स्वास्थ्य मंत्री ने की हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों से मुलाकात, कर्मचारियों संघ ने खत्म की हड़ताल

Must Read

स्वास्थ्य मंत्री ने की हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों से मुलाकात, कर्मचारियों संघ ने खत्म की हड़ताल

रायपुर – लम्बे समय से स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल चल रही वो अब ख़त्म हो गई है। डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल को खत्म करने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद आज से ही स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल से वापस लौटने के ऐलान किया। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद गैर आर्थिक मांगों पर सहमित बन गयी है। आर्थिक मांगों को जल्द मांग पूरा करने क आश्वासन दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वास्थ्य मंत्री की करीब एक घंटे तक वार्ता हुई, जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया है।

उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है।  सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया।  सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।

स्वास्थ्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही वो इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे और फिर मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात भी कराया जायेगी। आपको बता दें कि वेतन सुधार, संविदा तथा दैनिक वेतन भोगी स्वास्थ्य कर्मियों का नियमितिकरण, नियमित भर्तियों से पहले सभी संविदा व दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने, स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह 1 साल में 13 महीने का वेतन देने, ओपीडी समयावधि को 1 पाली में सुबह 8-2 करने, चार स्तरीय वेतनमान देने, तकीनीकी पदों हेतु 4 स्तरीय पदोन्नति चैनल, स्टाफ नर्स को 3-4 वेतन वृद्धि समेत 24 मांगें हैं।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This