मेट्रों में दिखा ऐसा माहौल,भोलेनाथ के भजन पर जमकर झूमे कांवड़िये

Must Read

मेट्रों में दिखा ऐसा माहौल,भोलेनाथ के भजन पर जमकर झूमे कांवड़िये

नई दिल्ली। आए दिन दिल्ली मेट्रो में कुछ ऐसा देखने को मिल जाते है, जिसे देख लोग हैरानी होती है। अभी तक लड़ाई, डांस और रोमांस जैसी घटनाएं सामने आई हैं। लेकिन अब जो देखने को मिल रहा है, उससे सबको खुशी हो रही है। दरअसल, सावन का पवित्र महीना शुरु होते ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो गई है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो में कांवड़ियो की मस्ती देख लोग का दिल खुश हो गया है।

इंस्टाग्राम पर इस क्लिप को संजीव मेहतो (@sanjeevmahto76) नाम के यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में हार्ट और मेट्रो वाली इमोजी के साथ लिखा- दिल्ली मेट्रो। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कांवड़ियों जैसे पकड़े पहने कुछ लड़के मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में भोलेनाथ का गाना बज रहा है, जिस पर सभी फुल एनर्जी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 1,44,606 लोग लाइक कर चुके हैं।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This