युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Must Read

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। वो एक दिन पहले ही घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

संडैल निवासी चंद्र कुमार बिंझवार(19) ने 8वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। चंद्र कुमार खेती किसानी में पिता का हाथ बंटाता था। बाकी समय घर में ही रहता था। उसने रोज की तरह रविवार को दोपहर मे खाना खाया था। इसके बाद वह घर में ही था।

बताया गया कि रविवार शाम को वह अचानक घर से निकल गया था। फिर रात तक घर ही नहीं लौटा। इस पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश की। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। आस-पास परिजनों से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली।

सोमवार सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए थे, तब उन्होंने एक पेड़ से लटका हुआ युवक का शव देखा। इसके बाद परिजनों को इस बात की सूचना दी। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया है।

Latest News

बांकीमोंगरा नगर पालिका के सेटअप और विकास कार्यों के लिए उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात

नवनिर्मित बांकीमोंगरा नगर पालिका के विकास कार्यों को लेकर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में बांकीमोंगरा नगर पालिका...

More Articles Like This