Sunday, February 15, 2026

अवंती विहार में पार्किंग विवाद पर युवक का फोड़ा सिर

Must Read

रायपुर। पार्किंग को लेकर अवंती विहार में देर रात जमकर बवाल हुआ, जिसमें दो पक्षों के बीच सुबह चार बजे तक लाठी-डंडे चले. घटना की सूचना मिलने पर विधानसभा थाना सीएसपी के साथ कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे.

घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है. अवंती विहार में पार्किंग विवाद पर चार युवकों ने मिलकर पहले युवक का सिर फोड़ दिया, फिर जख्म में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया.

जानकारी मिलने पर युवक के पक्ष के 40-50 लोग मौके पर पहुंचे, जिनसे बचने के लिए आरोपी घर में घुस गए. इसके बाद शुरू हुआ हंगामा सुबह लगभग चार बजे तक चला.

    Latest News

    CG NEWS : मासूम के दफन स्थल पर तंत्र-मंत्र की आहट, कब्र के पास नींबू और दीये मिलने से गांव में दहशत

    बालोद, छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। गुंडरदेही थाना क्षेत्र...

    More Articles Like This