आप लीडर का छत्तीसगढ़ में आज चुनावी दौरा, साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम

Must Read

आप लीडर का छत्तीसगढ़ में आज चुनावी दौरा, साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम

आम आदमी पार्टी की रविवार को महारैली है। साइंस कालेज मैदान में आयोजित सभा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डा. संदीप पाठक संबोधित करेंगे। इस दौरान आप के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी के अलावा प्रदेश के पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

रविवार को न्यायधानी बिलासपुर में होने वाली आम आदमी पार्टी की महारैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। महारैली को लेकर आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान रविवार को दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों और समर्थकों में उत्साह है। छत्तीसगढ़ में लोग आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में अरविंद केजरीवाल के माडल आफ गर्वनेंस को पसंद करते हैं। यहां की जनता चाहती है कि दिल्ली और पंजाब की तरह विकास माडल छत्तीसगढ़ को मिले।

Latest News

पुलिस की आंख में मिर्ची पावडर डालकर भागा था,परपा पुलिस ने भेजा जेल.

*दन्तेवाड़ा कोर्ट पेशी से वापस लाते समय पुलिस की आँखों में मिर्ची पाउडर झोंककर फरार होने वाले बाईक चोर...

More Articles Like This