विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष का निधन, 73 वर्ष में ली अंतिम सांस

Must Read

विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष का निधन, 73 वर्ष में ली अंतिम सांस

पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बीर दविंदर सिंह का शुक्रवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि सिंह (73) ने चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में अंतिम श्वांस ली। सिंह पहली बार 1980 में सरहिंद से कांग्रेस के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। वह वर्ष 2002 में खरड़ से विधायक निर्वाचित हुए। उन्होंने अमरिंदर सिंह नीत पंजाब सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2003 से 2004 तक राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्य किया।

सिंह को वर्ष 2016 में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया और वर्ष 2019 में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) का दामन थाम लिया था। सिंह के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ पंजाब के प्रखर नेता बीर दविंदर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।’’

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This