शराब घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह न्यायिक रिमांड पर, निखिल चंद्राकर होंगे अदालत में पेश

Must Read

शराब घोटाले के आरोपी अरविंद सिंह न्यायिक रिमांड पर, निखिल चंद्राकर होंगे अदालत में पेश

छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की अहम कड़ी अरविंद सिंह को ईडी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने सोमवार को स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया। ईडी ने रिमांड अवधि खत्म होने के बाद अरविंद सिंह को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर चार जुलाई तक के लिए जेल भेज दिया गया है।

कोल परिवहन में अवैध लेवी के मामले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी निखिल चंद्राकर को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ और आगे की जांच के लिए ईडी अभी और रिमांड की मांग कर सकती है।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This