यहां अस्पताल में चला हाइवोल्टेज ड्रामा, अपनी नवजात बच्ची को घर ले जाने से मां ने किया इंकार

Must Read

High voltage drama in Khandwa hospital, mother refused to take her newborn girl home

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल में सीजर से प्रसव हुआ तो पति-पत्नी में विवाद हो गया। हालात इतने बिगड़े कि गुस्साई प्रसूता ने अपनी नवजात बेटी को घर ले जाने से इंकार कर दिया। करीब आधे घंटे तक अस्पताल परिसर के बाहर पति-पत्नी और दोनों पक्षों के लोगों में विवाद चलता रहा। मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन ने दोनों पक्षों को समझाइश दी। इसके बाद मामला तो शांत हो गया। कुछ देर बाद महिला अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई।

बताया जा रहा है कि रतनपुर इंधारिया निवासी राधा बाई की 20 जून को जिला अस्पताल में डिलीवरी थी। हालात बिगड़ने पर डॉक्टर्स ने सीजर किया, जिसके बाद राधा बाई ने बेटी को जन्म दिया। प्रसूता के पति पवन चौहान ने बताया कि मेरी सास ने कहा राधा को सीजर में ज्यादा टांके आए हैं। उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाओ। मैं प्राइवेट में ले जाने को तैयार था, लेकिन उन्होंने सरकारी अस्पताल में सीजर की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने कहा आप आपकी बेटी को रख लो, हम हमारी बेटी को ले जा रहे हैं।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This