भाजपा कार्यकर्ता पर चली गोली,जिलाध्यक्ष भी घायल

Must Read

भाजपा कार्यकर्ता पर चली गोली,जिलाध्यक्ष भी घायल

मधेपुरा में भाजपा की बैठक में बड़ा बवाल हुआ है. मुरलीगंज में भाजपा की बैठक शुरू होने से पहले ही जमकर विवाद छिड़ा. दो पक्षों के बीच छिड़े इस विवाद में गोली तक चल गयी. एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली लगने की खबर सामने आ रही है. वहीं जिलाध्यक्ष भी जख्मी बताए जा रहे हैं.

मुरलीगंज के भगत धर्मशाला में आज भाजपा की एक बैठक होने जा रही थी. तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमा हो चुके थे. अचानक बैठक शुरू होने से पहले ही दो पक्षों के बीच विवाद छिड़ गया. विवाद देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया और हाथापाई शुरू हो गयी. अचानक कुर्सी वगैरह से भी प्रहार शुरू हो गए. वहीं जानकारी सामने आ रही है कि किसी ने इस विवाद के दौरान फायरिंग कर दी. जिससे एक भाजपा कार्यकर्ता को गोली लग गयी.

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This