विश्व योग दिवस पर भाजपा कार्यालय में हुआ योगाभ्यास

Must Read

विश्व योग दिवस पर भाजपा कार्यालय में हुआ योगाभ्यास

* भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ योगाभ्यास में लिया हिस्सा

* प्राचीन भारतीय परम्परा व संस्कृति की अमूल्य देन है योग – राजेन्द्र बाजपेयी

जगदलपुर । 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपाईयों ने भी योगाभ्यास किया। बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारतमाता के छायाचित्र पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलचंद भंजदेव, जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, कार्यक्रम प्रभारी राजेन्द्र बाजपेयी,नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय एवं नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। उपस्थित जनों को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए राजेन्द्र बाजपेयी ने योग दिवस पर संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा कि 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69 वें सत्र को संबोधित करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व समुदाय से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का आह्वान किया। योग प्राचीन भारतीय परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योग मात्र व्यायाम नहीं है, बल्कि स्वयं के साथ, विश्व एवं प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है। प्राचीन भारतीय ग्रंथों में उल्लेख है कि सर्वप्रथम योग की शिक्षा भगवान् शंकर के द्वारा सूर्य के दक्षिणायण होने के प्रथम दिवस के अवसर पर सप्त ऋषियों को दी गई थी। वर्तमान में यह तिथि ईसवी सन के अनुसार 21 जून को आती है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने रिकॉर्ड 177 सह समर्थक देशों के साथ 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प सर्वसम्मति से अनुमोदित कर दिया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रशिक्षक संजय चंद्राकर एवं संजीव खत्री ने कई महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास करवाया। जिसमें प्रार्थना, सदिलज, ताड़ासन, वक्रासन, भद्रासन, शशांकासन, मत्स्येन्द्रासन, भुजंगासन, शलभासन,मकरासन, सेतुबंधासन,पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम एवं शांति पाठ का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम सह प्रभारी राकेश तिवारी ने उपस्थित योगाचार्यो एवं योगाभ्यासियो के प्रति आभार व्यक्त किया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीधर ओझा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, बबलू दुबे, संग्राम राणा, शशिनाथ पाठक, दिगम्बर राव, राजपाल कसेर, योगेश ठाकुर, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, अरूण नेताम, संतोष बाजपेयी, सतीश बाजपेयी, किशोर महावर, मनीष सखलेचा, योगेश मिश्रा, रितेश सोनी, दिव्यराज राणा सहित पतंजलि योग संस्थान के सदस्यों ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This