INS- विक्रांत पर रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना के साथ किया योग

Must Read

INS- विक्रांत पर रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना के साथ किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोची में आईएनएस विक्रांत पर देश के सैनिकों के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष लोकप्रियता मिली। अब पूरी दुनिया में योग का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग के द्वारा बिना एक पैसा खर्च किए लोग अपने शरीर और मन को स्वस्थ रख सकते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी योग का महत्त्व दुनिया के सामने आया था, जब लोगों ने योग के जरिए स्वयं को स्वस्थ रखने में सफलता पाई थी। उन्होंने कहा कि योग युगों-युगों से भारत की पहचान रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री-सांसद और विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों में योग कर लोगों को योग से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को योग कर स्वयं को स्वस्थ रखने का संदेश दिया।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This