भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीएम हाउस का घेराव किया ,बीजेपी के कई बड़े नेताओ को किया गिरफ्तार

Must Read

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीएम हाउस का घेराव किया ,बीजेपी के कई बड़े नेताओ को किया गिरफ्तार

सीजीपीएससी भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा सीएम हाउस का घेराव कर रही है। सप्रे स्कूल के पास सभा करने के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सीएम हाउस की तरफ बढ़ रहे हैं। इसी बीच अब इस प्रदर्शन को लेकर एक बड़ी खबर आई है। पुलिस ने बीजेपी के कई बड़े नेताओ को गिरफ्तार कर लिया है। जिन नेताओं की गिरफ्तारी हुई है, उनमें प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, सांसद संतोष पांडेय गिरफ्तार, आलोक डंगस, संजय श्रीवास्तव, विजय शर्मा शामिल है। इन नेताओं की गिरफ्तारी काली माता मंदिर के पास हुई है।

कार्यकर्ताओं ने कई बेरिकेट्स को तोड़ दिया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं की पुलिस से झूमाझटकी भी हुई। BJYM कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की में डीडी नगर थाना के प्रभारी कुमार गौरव घायल होने की खबर आई है। कुमार गौरव के पैर में चोट लगी है।

Latest News

शाम को व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज, सुबह होते ही मौके पर पहुंच गए तहसीलदार, हाईकोर्ट ने कार्रवाई पर लगाई रोक

बिलासपुर। तहसीलदार ने शाम 6 बजे व्हाट्सएप में बेदखली नोटिस भेजा और अगले दिन सुबह कार्रवाई प्रारंभ कर...

More Articles Like This