Big sex racket busted in the district, police raided and arrested many suspected couples
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने छापा मारकर कई संदिग्ध जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। सभी को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है। बताया जा रहा है सभी संदिग्ध हालत में पकड़ाए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां कई लोग अपने मकान को किराए पर देकर रखे हुए है। तालपुरी कॉलोनी में पुलिस को लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने करीब आज सुबह 4 बजे दबिश दी है। 15 थाना प्रभारियों की अलग अलग टीम बनाई गई थी। पुलिस की टीम ने अलग अलग बिल्डिंग में जाकर दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों को पकड़ चुकी है। सभी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए हैं।