युवा मोर्चा ने ठेले पर कचरा रखकर नगर निगम कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

Must Read

युवा मोर्चा ने ठेले पर कचरा रखकर नगर निगम कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

शहर वासियों को कूड़े कचरों के बीच रहने पर मजबूर कर चुकी है नगर निगम की कांग्रेस सरकार – अविनाश श्रीवास्तव

शहर की नालियों की सफाई ना होने की वजह से पुनः डेंगू का खतरा मंडरा रहा हैं – संतोष बाफना

जगदलपुर- की वजह से वार्डो के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ कचरा जमा हो चुका है और सप्ताह-सप्ताह भर से कचरों का नगर निगम जगदलपुर द्वारा उठाओ ना होने की वजह से वार्ड वासियों को कचरो से उठ रहे बदबू और साथ ही रोड पर पड़े कचरा और मलबों से होकर मजबूरन गुजरना पड़ रहा है। इसपर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जगदलपुर में निवासरत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों से कचरा लाकर भाजपा कार्यालय के सामने ठेला रखकर संग्रहण किया और उसके बाद कचरे के ठेले को चलाकर रैली की शक्ल में नगर निगम जगदलपुर के कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी विरोध प्रदर्शन किया जबकि उस दौरान नगर निगम की सामान्य सभा चल रही थी और महापौर से लेकर कांग्रेस के पार्षद और नगर निगम के अधिकारी नगर निगम के सदन पर मौजूद रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन काफी देर तक जारी रखा।

इस दैरान पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा की जगदलपुर की सफाई पूर्णरूप से गर्त पर चली गई है, नालियों की सफाई ना होने की वजह से गंदे पानी जाम हो चुके है जिससे शहर में फिर से डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। भाजपा के कार्यकाल में शहर में रात में भी कचरों के सफाई का कार्य किया जाता रहा है किंतु विगत कुछ वर्षों से यह व्यवस्था अब रोक दी गई है। जबकि सफाई कर्मचारीयो की नगर निगम में कमी नही है। नगर निगम के कर्मचारीयो को नगर निगम के जनप्रतिनिधियो के घरों पर काम लिया जा रहा है जबकि वह कर्मचारी भी पीड़ित हो रहे है। जो कही से भी उचित नही है। उन सभी कर्मचारियों को तत्काल वापस शहर की सफाई व्यवस्था में लगाया जाए।

जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा की जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण नहीं होने की वजह से वार्डो में ही नुक्कड़ कचरों का ढेर लग चुका है जिससे उन कचरों से उत्पन्न बदबू और सड़कों पर पड़े हर तरफ कचरों और मलबो से वार्डवासियो बहुत सारी दिक्कतो को सहकर मजबूरन जीवन यापन करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा की जगदलपुर की महापौर सफिरा साहू सहित नगर निगम की कांग्रेस सरकार की सफाई व्यवस्था पर लापरवाही उजागर हो चुकी है। जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन शहर के विधायक होने के साथ ही छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के संसदीय सचिव भी है किंतु उन्होंने भी आज तक शहर की समस्याओं की सुध तक नहीं ली है, ऐसा प्रतीत होता है की महापौर और विधायक की आपस में राजनितिक और कार्य करने हेतु आपसी तालमेल नहीं है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर की पूर्णरुप से कचरों की सफाई हेतु 7 दिनों का समय दिया गया है अगर शहर की जनता को कचरों की समस्याओं से निजात नही मिलता है तो युवा मोर्चा नगर निगम की कांग्रेस सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगी।

आज इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह वेदप्रकाश पांडे,नरेंद्र पानीग्राही,लक्ष्मी कश्यप,अरुण नेताम,अनिल कुक्कड़,मनीष पारेख,नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रोत विश्वास, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा मिश्रा,ममता सिंग राणा,किरण सेन, मनोज पटेल,रोहित खत्री,अमर झा, आशु आचार्य,अभिषेक तिवारी,शेखर शर्मा,यजुवेंद्र सिंह,विकास पात्रों,गणेश नागवंशी,योगेश मिश्रा,सूर्यभूषण सिंह,बंटू पांडे,अमित कपूर,नगर मंडल अध्यक्ष श्रीष मिश्रा,विवेक साहू अनिमेष सिंह चौहान,पृथ्वी सिंह,मनी विक्रम नायडू,सूरज मिश्रा,पवन गुप्ता,योगेश पानीग्राही,आदित्य शुक्ला,जीत मिश्रा,आकाश बुरड़,निखिल आचार्य सहित अन्य भाजयुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest News

अब इन कर्मचारियों की लटकेगी सैलरी, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने संपत्ति का ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाने का नया...

More Articles Like This