प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक दवा का सेवन कर की आत्महत्या

Must Read

प्रेमी जोड़े ने कीटनाशक दवा का सेवन कर की आत्महत्या

रायगढ़। जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरकानारा में प्रेमी जोड़े का शव जंगल में मिला है। दोनों ने कीटनाशक दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी। युवक-युवती BSC फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम फरकानारा के डोमनारा का रहने वाला चंद्रशेखर राठिया (22 साल) का कुछ सालों से फरकानारा की रहने वाली जमुना राठिया (22 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे।

शादी के सपने देख रहे प्रेमी जोड़े ने घरवालों को भी अपने अफेयर की बात बताई थी। इस पर युवक के घरवाले युवती जमुना के घर दोनों के रिश्ते की बात भी करने के लिए गए थे, लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में बात करने की बात कहते हुए उन्हें टाल दिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े बहुत निराश हो गए। उन्हें लगा कि उन दोनों के रिश्ते से परिजन खुश नहीं हैं।

इसके बाद युवक-युवती अपने घर से बहाना बनाकर निकले। वे पास के ही जंगल में गए और कीटनाशक दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी। अगले दिन युवक-युवती घर नहीं लौटे, तो उन्हें ढूंढना शुरू किया। इस बीच मृतका का भाई गंगा कुमार राठिया अपने दोस्तों के साथ शौच करने जंगल की ओर गया था, जहां उसने बहन जमुना और युवक चंद्रशेखर की लाश देखी। इसके बाद मृतका के भाई ने गांववालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This